ई संजीवनी- ओपीडी मुफ्त ऑनलाइन ओपीडी डॉक्टर से परामर्श करें ऑनलाइन रोगी पंजीकरन [E Sanjeevani OPD, |Free Online OPD, Consult Doctor , Patient  Registration 

वैश्विक महामारी कोरोना दौर की आपातकालीन स्थिति में सबसे ज्यादा सहायक अगर कुछ है तो वह है ऑनलाइन तकनीक। जिसके जरिए हमें सभी प्रकार की आधारभूत जरूरतें पूरी करने में सहायता प्राप्त हो रही है। अब चाहे वह कर्फ्यू पास से जुड़ी जरूरत हो अथवा भोजन प्राप्ति से। सभी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए हमें घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसी प्रकार एक नई सुविधा भी आरंभ की गई है जिसके जरिए आप घर बैठे अपना पंजीकरण करने के बाद डॉक्टर से परामर्श करने के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। जी हां आपको यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो आप तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री। चलिए जान लेते हैं कि किस प्रकार आप ही संजीवनी ओपीडी की सहायता से घर बैठे निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

e sanjeevni opd

किन राज्यों द्वारा प्रदान की जा रही है ई संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी?

वैसे तो आने वाले समय में भारत के प्रत्येक राज्य में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी परंतु फिलहाल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पांडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत इन सभी राज्यों में यह सेवाएं आरंभ कर दी गई है।

पात्रता मानदंड और शर्तें

  • जिन राज्यों में यह सुविधा आरंभ हो चुकी है वह उन राज्य के ही डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लेने में सक्षम हो सकते हैं।
  • जो ऑनलाइन परामर्श एक प्रशिक्षित डॉक्टर के जरिए आप प्राप्त करना चाहते हैं उसके लिए आप जरूरी है कि आप को सबसे पहले उस एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन करना होगा और साथ ही आपके पास डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए सही प्रकार से इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ-साथ लैपटॉप भी होना चाहिए।

कैसे करती है काम?

राज्यसमय
आंध्र प्रदेशसोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
अरुणाचल प्रदेशसोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 
असमसोमवार से शनिवार: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 
हरियाणासोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
हिमाचल प्रदेशसोमवार से शनिवार: सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक (दोपहर का भोजन: दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
झारखंडसोमवार से शनिवार: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
कर्नाटकसोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 से शाम 4:30 तक (दोपहर का भोजन: दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक)
रविवार और अवकाश: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
मध्य प्रदेशसोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 
महाराष्ट्रसोमवार से शनिवार: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 
पुडुचेरीसोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 
पंजाबसोमवार से रविवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 
राजस्थान Rajasthanसोमवार से शनिवार: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 
तमिलनाडुसोमवार से रविवार: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 
उत्तर प्रदेशसोमवार से शनिवार: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 
उत्तराखंडसोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

ई संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी वेबसाइट में पंजीकरण की प्रक्रिया

यदि आप ही संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी वेबसाइट के जरिए प्रशिक्षित डॉक्टर से परामर्श प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों के जरिए खुद को रजिस्टर करना होगा।

  • सबसे पहले आपको जारी की गई वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • इस वेबसाइट पर जाते ही आपको सबसे पहला ऑप्शन रोगी पंजीकरण अनुभाग दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आप अगले पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा जिस पर आपको एक वोट भी नंबर भी प्राप्त होगा।
  • तत्पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर सत्यापन ओटीपी प्राप्त होते ही जैसे आप उसे दिए गए विकल्प में भरेंगे आपके सामने टोकन जनरेशन फॉर्म प्रस्तुत हो जाएगा।
  • इस टोकन जनरेशन फॉर्म में आपको अपनी सभी निजी जानकारी जैसे आपका नाम, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आयु, राज्य डिस्ट्रिक्ट क्षेत्र और अपना पता भरना होगा।
  • याद रहे कि आप अपनी निजी जानकारी भरते समय अपनी सही जानकारी वहां पर दर्ज करें ताकि आपको डॉक्टर से परामर्श लेने का टोकन प्राप्त हो सके।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको नीचे दिए गए विकल्प जनरेट पेशेंट आईडी एंड टोकन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे आपके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको पेशेंट आईडी के साथ टोकन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
  • उस आईडी के साथ आपको ई संजीवनी ओपीडी पर जाकर पेशेंट लॉगइन में अपनी डिटेल्स भरनी होगी।
  • वहां पर पूछे गए विकल्प के अनुसार आवश्यक जानकारी दर्ज करते ही आप उसमें लॉगिन हो जाएंगे।
  • जैसे ही आप उसमें लॉगइन हो जाते हैं तब आपके सामने एक डैशबोर्ड प्रस्तुत हो जाता है।
  • उस – बोर्ड पर पहुंचने के बाद आप वेटिंग रूम में खुद को पाते हैं और आप वहां पर यह भी देख सकते हैं कि कितने मरीज वहां पर ऑनलाइन है और डॉक्टर से परामर्श ले रहे हैं।
  • एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि जिस समय डॉक्टर ने आपकी अपॉइंटमेंट बुक की है ठीक उसी समय आपको वीडियो कॉल पर जाना होगा और कॉल नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आपको एक सेकंड की देरी हो जाती है तो आपको तुरंत अपनी कॉल शुरुआती चरण से लगानी होगी।
  • और यदि आप समय पर अपनी वीडियो कॉल अटेंड कर लेते हैं और डॉक्टर से परामर्श ले लेते हैं तो डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी आपको पीडीएफ फाइल के रूप में प्राप्त हो जाएगी।

सरकार द्वारा अपनाए गए इस कदम के जरिए जो लोग अपने स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान प्राप्त करना चाहते हैं भी आसानी से इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। साथ ही जो लोग अपनी समस्याओं की वजह से डॉक्टर के पास जाना चाहते हैं। परंतु कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से डॉक्टर के पास जाने से भी कतराते हैं वह आसानी से इस वेबसाइट के जरिए घर बैठे ही एक प्रशिक्षित डॉक्टर से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Q- क्या ई संजीवनी पोर्टल के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेने पर कोई शुल्क लगता है?

A- जी नहीं ई संजीवनी पोर्टल के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेने के बदले आपको किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है।

Q- जो रोगी ई संजीवनी पोर्टल के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं उन्हें किन चीजों की आवश्यकता है?

A- जो रोगी इस वेब पोर्टल के जरिए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं उनके पास अपना निजी कंप्यूटर जिसमें इंटरनेट हो और वेब कैमरा भी होना चाहिए।

Q- जो टोकन इस वेबसाइट के जरिए प्राप्त होता है उसकी क्या वैधता है?

A- डॉक्टर से परामर्श के लिए जब ई संजीवनी ओपीडी वेबसाइट के जरिए टोकन प्राप्त किया जाता है तो वह डॉक्टर से परामर्श लेने के तुरंत बाद ही समाप्त हो जाता है।

Q- क्या मोबाइल फोन के जरिए भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है?

A- हाल फिलहाल इस सेवा को सरकार द्वारा आरंभ किया गया है जिसके चलते अभी मोबाइल फोन में चलाए जाने वाले वर्जन नहीं बनाया गया है। इसलिए इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपके पास लैपटॉप अथवा कंप्यूटर होना आवश्यक है और साथ ही उसमें वेब कैमरा होना चाहिए। जल्द ही इन सेवा का लाभ एंड्रॉयड मोबाइल के लिए भी एप्लीकेशन के रूप में जारी किए जाएंगे।

Q- किन राज्यों के निवासी कर सकते हैं इस सेवा का उपयोग?

A- मुख्य रूप से ई संजीवनी ओपीडी वेबसाइट का उपयोग आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पांडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के निवासियों द्वारा इस वेबसाइट के जरिए सेवा प्राप्त की जा सकती है।

Other Links

  1. यूपी MSME लोन मेला ऑनलाइन आवेदन
  2. PM E-Vidya Yojana Portal
  3. Matir Srishti Prokolpa Scheme in West Bengal 
  4. List of All PM Yojana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *